कन्नौज, अप्रैल 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। अमेरिका-ईरान से हुए युद्ध का सबसे बड़ा असर पेट्रोलियम पदार्थ, एलपीजी गैस पर पड़ा। महंगाई का आलम यह है कि गैस सिलेंडर न मिल पाने की दशा में दुकानदारों ने अपनी वस्तुओं के दाम काफी बढ़ा दिए हैं। हालत यह है कि चाट-पकौड़ी के साथ फास्टफूड भी अब काफी महंगे हो गए हैं। रसोई गैस की किल्लत का असर अब पूरी तरह दिखने लगा है। भले ही लोगों को गैस सिलेंडर ऐन-केन-प्रकारेण प्राप्त हो जाते हों, लेकिन गैस किल्लत का बहाना बनाकर चाट-पकौड़ी और फास्टफूड का काम करने वाले दुकानदारों ने इनके रेट काफी बढ़ा दिए हैं। नगर के कई दुकानदारों ने बताया कि कामर्शियल सिलेंडर बिल्कुल ही नहीं मिल पा रहा है। किसी तरह जुगाड़ कर ब्लैक में दो हजार से 25 सौ रूपये तक में गैस सिलेंडर मिल पा रहा है। ऐसे में उनके सामने मजबूरी है। खाद्य पदार्थों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.