जामताड़ा, मार्च 29 -- फतेहपुर: 30 किसानों के बीच मूंग बीज, खाद व कीटनाशक का वितरण फतेहपुर,प्रतिनिधि।कृषि विभाग की ओर से शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर,फतेहपुर में 30 किसानों के बीच मूंग बीज, खाद, नीम कोटेड यूरिया तथा कीटनाशक दवाओं का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम प्रभारी कृषि पदाधिकारी हरिपद रुई दास एवं अंचल निरीक्षक आकाश कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मौके पर अधिकारियों ने किसानों को बीज एवं उर्वरकों के सही उपयोग की जानकारी भी दी। ताकि उन्हें बेहतर उत्पादन मिल सके। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया तथा समय पर बुआई, उर्वरक प्रबंधन और कीट नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होने किसानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।फोटो फतेहपुर 02: शनिवार को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.