30 किलो संदिग्ध प्रतिबंधित मांस के साथ आरोपी दबोचा
रुद्रपुर, अगस्त 26 -- रुद्रपुर। गोवंश संरक्षण स्क्वायड ने 30 किलो संदिग्ध प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुतााबिक, मंगलवार शाम गोवंश संरक्षण स्क्वायड प्रभारी पंकज बेलवाल टीम के साथ काशीपुर हाईवे स्थित सीर गोटिया मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। वहीं टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम और पता पहाड़गंज रुद्रपुर निवासी अजीम अहमद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 किलो संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामद किया। मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.