बेगुसराय, फरवरी 1 -- बीहट, निज संवाददाता। जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 30 किलोग्राम गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों के विरूद्ध एनडीपीएस की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया। ओपी अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जीरोमाइल गोलंबर से होकर कुछ लोग गांजा के साथ गुजरने वाले हैं। यदि तुरंत छापेमारी की गई तो गांजा के साथ लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। सूचना मिलते ही वे सदर अनुमंडल अधिकारी के द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट बरौनी के राजस्व अधिकारी रामविनोद ठाकुर तथा पुअनि रंधीर कुमार एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ जीरोमाइल गोलंबर पहुंचकर निगरानी करने लगे। इसी क्रम में बेगूसराय की ओर जाने वाली बस से चार लोग उतरकर हाथीदह की ओर जाने के लिए सड़क पार करने लगे। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.