हरदोई, मई 1 -- हरदोई। गुरुवार रात करीब 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए एक ही दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 30 अप्रैल की तुलना में 1 मई को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, यानी 2 डिग्री की कमी आई। वहीं न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री से गिरकर 17.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट के साथ नमी में भी बढ़ोतरी देखी गई। 30 अप्रैल को सुबह की आर्द्रता 67 प्रतिशत थी, जो 1 मई को बढ़कर 83 प्रतिशत हो गई। यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ विक्षोभ मई में कई बार लाएंगे आंधी-पानी वहीं शाम की नमी 47 प्रतिशत से बढ़कर 54 प्रतिशत दर्ज की गई। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वही...