30 किमी पदयात्रा कर झारखंडधाम में किया जलाभिषेक
गिरडीह, अगस्त 25 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। सावन की अंतिम सोमवारी पर धनवार प्रखंड क्षेत्र के धनेपुरा पंचायत के धनवरियाडीह स्थित उत्तरवाहिनी नदी से जल उठाकर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने करीब 30 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा झारखंडधाम पहुंचकर जलाभिषेक किया। धार्मिक पदयात्रा का आयोजन दुर्गा महिला मंडल की अध्यक्ष सह समाजसेवी रेनू कुमारी सिन्हा के नेतृत्व में किया गया। पदयात्रा की शुरुआत घोड़थम्भा दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु धनवरियाडीह स्थित उत्तरवाहिनी नदी पहुंचे और विधि-विधान से जल भरकर झारखंडधाम के लिए रवाना हुए। सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालुओं के 'बोल बम' के जयघोष और शिव भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जयनगर में निकली भव्य कांवर पदयात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.