30 कार्टन देसी शराब के साथ कार जब्त, किशोर धराया
गोपालगंज, जून 22 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को यूपी-बिहार सीमा के एकडेंगा चेकपोस्ट के समीप से 30 कार्टन शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने एक किशोर को पकड़ा। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम यूपी-बिहार सीमा के एकडेंगा चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रही एक कार को रूकने इशारा किया गया। लेकिन, कार चालक उत्पाद टीम को देख तेज भागने लगा। उत्पाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कार का पीछा किया और चेकपोस्ट के कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। कार की तलाशी ली गई तो उसमें से कार्टन में रखी देसी शराब बरामद बरामद की गई। यूपी से शराब की खेप लायी जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.