लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ। कर्मचारियों की लंबित मांगों और शासन स्तर से बरती जा रही लापरवाही को लेकर 17 अप्रैल को उप्र कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील के नेतृत्व में होने वाली बैठक टल गई हैं। प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठन एकजुट होकर एक बैनर तले सामूहिक रूप से कर्मचारी समाज की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण होने तक चरणबद्ध प्रभावी आन्दोलन की रूपरेखा तय करेंगे। वर्तमान में शीर्ष पद पर बैठे अधिकारियों के तानाशाही रवैये के लिए आन्दोलन जरूरी हो गया है। इस संबंध में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से 17 अप्रैल को होने वाली बैठक टल गई है। आगामी बैठक की सूचना सभी संगठनों को अलग से दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...