जमशेदपुर, सितम्बर 5 -- सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के 30 बच्चों का दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता रवाना होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 5 और 6 सितंबर को किया जाएगा। जमशेदपुर दल में 12 लड़कियां और 18 लड़के शामिल हैं। अकादमी के प्रशिक्षक गणेश सिंह, अमित सोनकर और महिला प्रशिक्षक लीना सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अधिक से अधिक पदक जीतने का लक्ष्य है। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात की। विधायक ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए 'विजयी भव' का आशीर्वाद दिया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...