नई दिल्ली, जनवरी 29 -- आज हम आपको सलमान खान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे एक, दो नहीं बल्कि 30 एक्टर्स ने रिजेक्ट कर दिया था। फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन नजर आए थे। हालांकि, फिल्म में अभिषेक बच्चन और सलमान खान ने स्क्रीन शेयर नहीं की थी। इस फिल्म में सलमान खान के किरदार की मौत हो जाती है।2004 में रिलीज हुई थी ये फिल्म क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है फिर मिलेंगे। ये फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म धूम के साथ रिलीज हुई थी। सलमान और अभिषेक बच्चन के अलावा फिल्म में शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं।सलमान ने निभाया था एड्स मरीजा का किरदार फिर मिलेंगे एक ऐसी फिल्म थी जिसमें सलमा...