जामताड़ा, अप्रैल 21 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय नारायणपुर के सभाभवन में मंगलवार को पीएम आवास एवं अबुआ आवास योजना की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता ने की। बैठक में बीडीओ ने पंचायतवार पीएम आवास एवं अबुआ आवास निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लाभुकों को प्रेरित करते हुए निर्देश दिया कि सभी आवास निर्माण कार्य हर हाल में 30 अप्रैल तक पूर्ण किया जाए। इस दौरान पंचायत सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि लाभुकों से समय पर आवास निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही बरतने पर संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक शैलेश कुमार, पंचायत सच...