रामनगर, मार्च 10 -- रामनगर। गर्जिया देवी मंदिर के टीले की सुरक्षा को चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मंदिर को अब 30 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। पहले यह तिथि 10 मार्च तक रखी थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडे ने बताया कि गर्जिया देवी के मंदिर का टीला काफी जर्जर हाल में था। बताया कि काफी दिनों से टीले की सुरक्षा को लेकर निर्माण कार्य चल रहा था। बीते दिनों भी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। बताया कि निरीक्षण के बाद अब 30 अप्रैल तक मंदिर को बंद किया जाएगा। मां का डोला मंदिर परिसर में रखा जाएगा। इससे श्रद्धालु परिसर में ही देवी का दर्शन कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...