पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा परिसर में सोमवार को 'बैक टू स्कूल' अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, बीपीओ आतिश भट्टाचार्य व मुखिया शिव टुडू के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के शिक्षण संस्थानों में बच्चों की उपस्थिति और नामांकन दर को बढ़ाना है। ​कार्यशाला को संबोधित करते हुए बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि आगामी 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष नामांकन पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।​ यह भी पढ़ें- शत-प्रतिशत नामांकन व ठहराव सुनिश्चित करने पर जोर साथ ही कहा कि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों क...