पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत। शासन ने फार्मर रजिस्ट्री कराने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। इसके लिए किसान 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। जिले में कुल 314397 कृषकों के सापेक्ष मात्र 270000 कृषकों ने ही अपनी फार्मर रजिस्ट्री करायी है। इस प्रकार जिले में लगभग 25 प्रतिशत कृषक ऐसे है, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अभी तक नहीं हुई है। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने अपील की है कि वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथवा कृषि विभाग के कर्मचारी अथवा लेखपाल अथवा पंचायत सहायक के माध्यम से करा सकते है। फार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषक के लिए खतौनी, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नम्बर आवश्यक होगा। इस बार से वही कृषक अपनी कृषि उपज सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेच सकेंगें, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री होगी। एक जून से अब उर्वरकों को भी फार्मर रजि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.