जहानाबाद, अप्रैल 22 -- राज्य स्तर से रैंकिंग को बेहतर बनाने का निर्देश चिकित्सकों को ससमय ड्यूटी करने, संस्थागत प्रसव को बढ़ाने पर दिया गया जोर अरवल, निज प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मासिक समीक्षा बैठक बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। सर्वप्रथम स्वजनगणना अंतर्गत सभी कर्मियों की प्रविष्टि संबंधी प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि किशोरियों को दिए जाने वाले एचपीवी का सिंगल टीका में जिले की उपलब्धि राज्य स्तर पर चौथे पायदान पर है। इसमें उपलब्धि और बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। दूसरे डोज की उपलब्धि काफी खराब पाई गए। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई 30 अप्रैल तक दूसरे डोज शत प्रतिशत टीका लगाने ...