इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों का नवीनीकरण किया जाना है । इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वह मिड डे मील बनाने वाली रसोइयों का नवीनीकरण करें । यह कार्य 30 अप्रैल तक पूरा करके उसकी सूचना दे दें । उन्होंने कहा है कि नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, नवीनीकरण का कार्य जल्द किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...