30 अगस्त योजनाओं का लाभ लेने के लिए कराएं फार्मर रजिस्ट्री
गाजीपुर, अगस्त 29 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री से अब तक वंचित रहने वाले किसानों को शासन की ओर से एक और अंतिम अवसर दिया गया है। 30 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसानों को सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अबतक करीब पचास हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया है। यह बातें उप निदेशक विजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान की आगामी किस्त में फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दिया गया है। कृषकों को फसल ऋण के किसान क्रेडिट कार्ड एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड तथा कृषि से संबंधित एवं अन्य ऋण प्राप्त करने में सुगमता होगी। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करना और आपदा प्रबंध के तहत क्षतिपूर्ति के लिए किसानों के चिहांकन में सुगमता होगी। फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकृत किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.