30 अगस्त तक बारिश होने का पूर्वानुमान
भागलपुर, अगस्त 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएयू के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 26-30 अगस्त के दौरान, दक्षिण बिहार के जिलों में आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने एवं हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस था। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 84 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 84 प्रतिशत रही। चार किमी/घंटा की गति से पूरबा हवा चली। वर्षा 14.1 एमएम दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कल से दो दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार यह भी पढ़ें- Katihar News: पांच दिनों की बारिश से खेतों में उम्मीदों की हरियाली, किसानों को राहत के साथ सतर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.