बलिया, जून 30 -- बलिया, संवाददाता। सपा से बलिया के सांसद सनातन पाण्डेय ने जिले में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 30 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि उसके बाद अलग-अलग निर्माण कार्यों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता बारी-बारी से उपवास और प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- सांसद निधि के कार्यों की होगी सख्त निगरानी, प्रगति पर हर पखवाड़े समीक्षाप्रमुख बातें सांसद ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। कहा कि तमाम परियोजनाओं पर काम का दावा किया गया लेकिन धरातल पर कुछ दिख नहीं रहा है। 30 अगस्त तक कार्य पूरे नहीं हुए तो सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। सांसद ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 में केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद से किसानों की आत्महत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इसके प्रति सरकार संवेदहीन बनी हुई है। केंद्र सरकार क...