30 अगस्त को होगा पंचम श्याम मनुहार महोत्सव
हजारीबाग, जून 16 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हजारीबाग में बाबा श्याम के भक्तों के लिए आस्था, श्रद्धा और भक्ति का भव्य संगम आगामी 30 अगस्त रविवार को देखने को मिलेगा। श्याम अरदास कीर्तन परिवार के द्वारा शहर के मालवीय मार्ग स्थित अग्रसेन भवन में पंचम श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव में बाबा श्याम की भव्य ज्योत,आकर्षक दरबार, संकीर्तन एवं भक्ति संगीत का अनुपम संगम श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेगा।महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक नामा,आदर्श दाधीच एवं दीपांशु अग्रवाल अपनी मधुर वाणी से बाबा श्याम के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देंगे। श्याम प्रेमी भक्ति रस में डूबकर बाबा के जयकारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.