रामगढ़, मार्च 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। 30वां रोजा मुकम्मल होने के साथ गोला क्षेत्र में ईद की रौनक छा गई है। आसमान में बादल छाए होने के कारण चांद का दीदार नहीं हो सका। लेकिन 30 रोजा मुकम्मल होने के साथ ईद की नमाज तय थी। इसके मद्देनजर ईदगाह सहित सभी छोटी बड़ी मस्जिदों में अंजुमन कमेटी की ओर से ईद की नमाज का वक्त एलान कर दिया गया था। दूसरी ओर गोला प्रखंड क्षेत्र के सभी मस्जिदों में पाक माहे रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर की जामा मस्जिद समेत आस पास के सभी मस्जिदों में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान रोजेदारों ने रमजान की बरकतों को याद करते हुए आपसी भाईचारे, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान के महत...