चम्पावत, सितम्बर 26 -- चम्पावत। पुलिस ने पाटी में 3.955 किलो चरस संग दो युवक दबोचे। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि नियमित चेकिंग के दौरान कनवाड़ बैंड तिराहे से वाहन संख्या डीएल 2 सी बीजी 4970 में सवार 23 वर्षीय रवि और 31 वर्षीय सोनू दोनों निवाासी निन्दाना, थाना मेहम, रोहतक हरियाणा के पास से 3.955 किलो चरस बरामद की गई। एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...