नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन अब नए पड़ाव की ओर आगे बढ़ेगी। गोल्डन लाइन का यह नया विस्तार कालिंदी कुंज-तुगलकाबाद कॉरिडोर मैजेंटा और वॉयलेट लाइनों को जोड़ेगा। यह दिल्ली से नोएडा और फरीदाबाद तक यमुना रिवरफ्रंट के किनारे कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 3.9 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर कुल चार स्टेशन- सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज, तुगलकाबाद बनेंगे। इनमें से तीन स्टेशन एलिवेटेड होंगे, जबकि तुगलकाबाद स्टेशन अंडरग्राउंड होगा। इस नए रूट पर कालिंदी कुंज और तुगलकाबाद इंटरचेंज स्टेशन होंगे। कालिंदी कुंज इंटरचेंज गोल्डन और मैजेंटा लाइनों को जोड़ेगा। वहीं, तुगलकाबाद इंटरचेंज गोल्डन और वॉयलेट लाइनों को जोड़ेगा। यह भी पढ़ें- 10 KM रूट और 9 स्टेशन, DMRC ने सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर के ...