3.86 करोड़ से बंधे का जलशक्ति मंत्री ने किया लोकार्पण
मऊ, जून 21 -- दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के बीबीपुर बेलौली बंधे से चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल ( हेड कैनाल) तक 3.86 करोड़ की लागत से नवनिर्मित बंधे का जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह में शनिवार की देर शाम लोकार्पण किया। इस 700 मीटर लंबे बंधे के बनने से दर्जनों गांवों का बाढ़ से सुरक्षा मजबूत हो गई है। वहीं चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल नहर का निरीक्षण किया। और पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। क्षेत्र के ठाकुर गांव, गोधनी, सरया, धरमपुर, गौरीडीह, जमीरा चौराडिह सहित दर्जनों गांवों के लोग हर वर्ष बंधा न होने से बाढ़ की समस्या से जूझते थे। बाढ़ के पानी से फसलें बर्बाद हो जा रही थी। किसान लंबे समय से बंधे के निर्माण की मांग कर रहे थे। बीते वर्ष निरीक्षण के लिए आए जलशक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.