फतेहपुर, जनवरी 3 -- देवमई, संवाददाता। क्षेत्र के मुसाफा ग्राम पंचायत में हर घर नल-हर घर जल के तहत पानी की टंकी का निर्माण तो करा दिया गया। इसके बावजूद गांव की आबादी को गला तर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खोदे जाने वाले मार्गों को भी दुरुस्त न कराए जाने से आवागमन की परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्राम पंचायत में करीब 3.84 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराने के साथ ही 18,531 मीटर पाइप लाइन भी बिछाई गई। इस योजना के तहत करीब 1,067 घरों में कनेक्शन देने का दावा किया जा रहा है। लेकिन अब तक किसी भी घर में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्राम प्रधान चांद हसन के अलावा रामसहारे गुप्ता, राजेश, नंदू, अंजू, रेनू, ननका, गोविंद, प्रेम बिशुन पाल, राम सजीवन, ज्ञानवती, इंद्रपाल आदि ने बताया कि करोड़ो रुपये खर्च होने के बावजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.