रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए 3.83 करोड़ रुपये की लागत से 9 किमी सड़कों के निर्माण की बात कही है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक बताया कि राज्य योजना के तहत चार महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण को शासनादेश जारी हो चुका है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। सबसे प्रमुख परियोजना भूरारानी-शांति विहार होते हुए छतरपुर तक 5 किमी लंबे मोटर मार्ग की है, जिसके लिए 2.47 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह मार्ग करीब 50 हजार की आबादी को जोड़ता है और पिछले 15 वर्षों से जर्जर हालत में था। इसके अलावा मानूनगर-महतोष मोड़ से अलखदेवी मार्ग (1.5 किमी) के पुनर्निर्माण के लिए 45.51 लाख, मुकरदपुर आंतरिक मार्ग के लिए 32.42 लाख और केशवपुर में मुख्य मार्ग से श्...