बलिया, जनवरी 8 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। दोकटी पुलिस ने बुधवार की रात करीब 3.75 लाख रुपये के गांजा के साथ एक युवती को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका भाई भागने में कामयाब हो गया। पुलिस दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल सिपाहियों के साथ रात में गयत कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली की वाजिदपुर ढाला के पास कुछ संदिग्ध मौजूद है। इसके आधार पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दो लोग हाथ में प्लास्टिक का बोरा लेकर जाते हुए नजर आये। पुलिस ने पीछा किया तो एक व्यक्ति बोरा फेंककर फरार हो गया, जबकि एक युवती को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी युवती की पहचान दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर निवासी निधि पुत्री अशोक के रूप में हुई। उसके पास मौजूद बोरा में साढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.