सोनभद्र, जुलाई 19 -- अनपरा,संवाददाता। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने बीते नौ वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या में हुई अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए सभी संवर्गों की तत्काल कैडर रिस्ट्रक्चरिंग की मांग पावर कारपोरेशन प्रबन्धन से की है। समिति ने रविवार को आरोप लगाया कि वर्ष 2000 में तात्कालिक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के विघटन के समय प्रदेश में लगभग 60 लाख उपभोक्ता थे जिनके सापेक्ष तथा लगभग 1.20 लाख कर्मचारी थे। वर्तमान में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 73 लाख से अधिक हो गई है, जबकि नियमित कर्मचारियों की संख्या घटकर 30 हजार से भी कम रह गई है। इसके अतिरिक्त निजीकरण की नीति के तहत लगभग 25 हजार संविदा कर्मचारियों को भी सेवा से हटाया जा चुका है। यह भी पढ़ें- उपभोक्ताओं की संख्या के मुताबिक सभी संवर्गों में हो भर्तियां : संघर्...