3.60 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 24 -- हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.60 किलो गांजा बरामद हुआ है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में ओमनगर निवासी अरविंद, उसकी पत्नी जूली और माधौगंज थानाक्षेत्र के दौलतियापुर निवासी रोहित शामिल हैं। तीनों पर कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अरविंद पर कोतवाली देहात और सुरसा थाने में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। जूली पर कोतवाली देहात में एक और रोहित के खिलाफ माधौगंज थाने में दो मुकदमे हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक अखिल कुमार, महिला उपनिरीक्षक डोली शर्मा, सिपाही गौरव कुमार, अनुज प्रताप और आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.