वाराणसी, मार्च 22 -- वाराणसी। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने विभिन्न वार्डों में शनिवार को 3.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ​नेवादा वार्ड में इंद्रानगर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान के लिए 915 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 23 लाख रुपये खर्च होंगे। लहरतारा वार्ड में 75.74 लाख की लागत से मिनी नलकूप और पेयजल पाइप बिछाने का कार्य होगा। इसके अलावा लहरतारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 52.96 लाख रुपये से नलकूप का रिबोर कराया जाएगा। इस मौके पर पार्षद गरिमा सिंह, रवीन्द्र सिंह, अतुल पांडेय, अजय बिंद, मदन मोहन तिवारी, संजू सरोज, प्रवीण राय, रवीन्द्र सोनकर, नामित पार्षद मुन्ना सरोज, राजकुमार, कमलेश पाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...