बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता थाना कालिंजर पुलिस देशी शराब के ठेके से हुई चोरी की घटना का आठ घंटे में पर्दाफाश किया है। इसमें सेल्समैन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था और चोरी होने का नाटक किया था। आरोपियों के पास से 3,58,600 रुपये नकदी, तमंचा कारतूस व स्कैनर मशीन बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कान्त त्रिपाठी ने बताया कि कटरा कालिंजर में 17 मार्च की रात्रि को देशी शराब के ठेके से चोरी हुई थी। ठेका संचालक साजिद पुत्र सुबराती ने अगले दिन थाने में तहरीर दी। सूचना पर रिपोर्ट दर्ज होने के आठ घंटे के अंदर दुर्गा माता मंदिर के पास कटरा कालिंजर से आरोपी बसराही निवासी दुकान का सेल्समैन आशीष कुमार उर्फ पप्पू पुत्र दादूराम , तरहटी निवासी संतोष उर्फ संतु पुत्र शम्भू ,अरविन्द उर्फ आनन्द पुत्र शंकरलाल को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.