कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक की ग्रामसभा बरवा कला में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत बने ओवरहेड टैंक का सांसद विजय कुमार दुबे ने लोकार्पण किया। इस ओवरहेड टैंक का निर्माण 3 करोड़ 57 लाख रुपये से हुआ है और इसकी कार्यदायी संस्था एनसीसी रही है। इस ओवरहेड टैंक की खासियत यह है कि ऑटोमेशन के जरिए इससे पानी की आपूर्ति की जाएगी। सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव-गांव में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।सांसद ने संबंधित विभाग के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.