साहिबगंज, जून 29 -- उधवा। राजमहल विधायक मो.ताजुद्दीन ने प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के कुसमा में 2.98 करोड़ की लागत से बनने वाले खाद्य आपूर्ति विभाग के एक हजार मैट्रिक टन के गोदाम के साथ तौलपुल व कंप्यूटर कक्ष का शिलान्यास किया। उन्होंने उत्तर पलाशगाछी में बनने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र का भी शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों की गति देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है । राज्य सरकार के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का क्रियान्वन राजमहल विधानसभा क्षेत्र में कराया जा रहा है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक, रानी हांसदा, सकल हेंब्रम, ...