काशीपुर, अप्रैल 30 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नादेही पुलिस चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी ने पुलिस टीम के साथ गश्त करते समय बाइक सवार गुलशेर पुत्र जमशेद निवासी फैज-ए-आम स्कूल के पीछे, जसपुर को दबोचा है। तलाशी के दौरान गुलशेर के पास से 3.50 ग्राम स्मैक मिली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी, एसएसआई जावेद मलिक, एसआई संतोष देवरानी, सिपाही अरुण कुमार, दीपक जलाल रहे। यह भी पढ़ें- स्मैक संग एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...