चम्पावत, मार्च 10 -- बनबसा। एसएसबी 57वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर 3.50 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली युवक दबोचा है। सीमा स्तम्भ संख्या 805/1 के पास चेकिंग के दौरान 21 वर्षीय आशीष भंडारी, निवासी नेपाल से स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक को भारत से नेपाल ले जा रहा था। इधर थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसबी टीम में सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार यादव, एसआई कोमल सिंह, अमित, नितिन और अरविन्द शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...