देवरिया, दिसम्बर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। उधर 10 दिसंबर तक के निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 98.14 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं अब तक 3 लाख 67 हजार 309 मतदाताओं ने मैपिंग नहीं कराया है। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन विभाग नोटिस भेजने के साथ ही इसका जवाब देने के लिए मौका दिया जाएगा। यदि उनके द्वारा मैपिंग नहीं कराया गया तो उनका नाम अपमार्जित हो जाएगा। जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 24 लाख 9 हजार 9 मतदाता हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोग द्वारा सातों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची सत्यापन कराया जा रहा है। 4 दिसंबर तक शत प्रतिशत इस कार्य को पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.