सीवान, मार्च 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर आरपीएफ व टास्क टीम ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तार युवकों में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के उलाह छपरा निवासी अरविन्द मिश्र उर्फ छोटे मिश्रा, छितौली बाजार निवासी अंसार अली व सैदपुरा मुसहर टोली निवासी मनोज मुसहर शामिल हैं। तीनों युवकों की जांच के दौरान इनके पास से 3.5 किलोग्राम मादक पदार्थ (चरस) बरामद किया गया है। तीनों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि मंगलवार को एस. रामकृष्णन वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी, मुकेश कुमार पवार सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम जंक्शन परिसर में नियमित गश्त व चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के पश्चिमी छोर पर स्थित निर्माण...