गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के प्रभारी और स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को गाजीपुर में भ्रमण किया। उन्होंने आरटीआई ग्राउण्ड के बगल में उप निबन्धक कार्यालय सदर और सहायक महानिरीक्षक निबन्धन कार्यालय का भूमि पूजन किया। बताया कि 355.76 लाख से बनने वाला यह कार्यालय छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि किरायानामा विलेख पर पहले कुल किराया पर नगरीय क्षेत्र में चार प्रतिशत की दर से स्टाम्प तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो प्रतिशत की दर से स्टाम्प लिया जाता था। जिसमें अब उत्तर प्रदेश स्टांप रजिस्ट्रेशन में बीते 19 दिसंबर के बाद 10 वर्ष अवधि तक के किरायेनामा पर स्टाम्प न्यूनतम 500 और अधिकतम 10000 निर्धारित कर दिया गया है। दान विलेखों के माध्...