बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के सभी सरकारी, वित्तीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान में विभागीय आंकड़ों के अनुसार 3.49 लाख बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान में छूटे बच्चों को मॉपअप राउंड दिवस 13 फरवरी को गोली खिलाई जाएगी। अभियान की शुरुआत नगर क्षेत्र स्थित बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी एमके मल्होत्रा, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया और डीसीपीएम दुर्गेश मल्ल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद क्रमवार बच्चों को गोली खिलाई गई और उन्हें इसके प्रति जागरूक भी किया गया। बच्चों को कृमियों से होने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.