गोंडा, अप्रैल 1 -- तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज तहसील क्षेत्र में महाराज परमहंस की तपोस्थली बरियाडीह घांचा बीकापुर में होने वाले सुप्रसिद्ध रामलीला के मैदान जीर्णोद्धार एवं सौंदर्गीकरण कार्य के सरकार ने तीन करोड़ 40 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा विधायक लगातार इसके लिए पैरवी कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पांडेय समेत मेला कमेटी एवं क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। तरबगंज तहसील क्षेत्र का मेला बरियाडीह ऐतिहासिकता एवं परंपरा का संगम है। जहां पर प्रति वर्ष अक्टूबर माह में मेला आयोजित होता है। मेले में करीब एक लाख के आस पास लोगों की भीड़ जुटती है। इसमें रामलीला कलाकारों द्वारा बेहतरीन मंचन के साथ प्रदेश के कई नामी भोजपुरी कलाकार अपनी प्रस्तुतिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.