रामपुर, मई 12 -- शाहबाद ब्लॉक परिसर में 3.32 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे अत्याधुनिक मीटिंग हाल घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। खुद ब्लॉक प्रमुख पति एवं पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर इस कथित धांधली के खिलाफ उतर आए हैं। उन्होंने शासन में शिकायत की है। जिससे विभागीय हलकों में खलबली मच गई है। करीब चार साल पुराने प्रस्ताव के बाद इस परियोजना को शासन से मंजूरी मिली थी। सालभर पहले ही स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रामपुर को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर का आरोप है कि निर्माण स्थल पर मानकों के विपरीत निम्न गुणवत्ता की ईंट और सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकारी परियोजना में शुरुआत से ही अनियमितताएं सामने आना गंभीर मामला है। उन्होंने शासन से जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.