लातेहार, मार्च 21 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के अक्सी पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही बंदुआ-गोयरा सड़क अब भ्रष्टाचार, लापरवाही और प्रशासनिक सुस्ती की प्रतीक बन गई है। जिससे कारण लगभग 700 की आबादी प्रभावित है। 3 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत वाली यह सड़क पिछले एक वर्ष से अधूरी पड़ी है, जबकि संवेदक ऐके कंस्ट्रक्शन काम छोड़कर फरार बताया जा रहा है। निर्माण स्थल पर सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे प्राक्कलन राशि, स्वीकृत योजना और कार्य की समयसीमा की जानकारी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है। करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क में केवल शुरुआती हिस्से में ही काम हुआ है, जबकि बाकी हिस्सा पूरी तरह अधूरा पड़ा है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। बरसात के दिनों में यह मार्ग दलदल मे...