प्रयागराज, फरवरी 19 -- कलक्ट्रेट परिसर के कायाकल्प के लिए तीन करोड़ 27 लाख रुपये का बजट दिया गया है। बजट मिलने के बाद अब सालों पुराने भवन का कायाकल्प किया जाएगा। इस बजट से रिकॉर्ड रूम, सभी एडीएम की कोर्ट, छत की मरम्मत, प्लास्टर, टाइल्स, पेयजल व शौचालयों का काम कराया जाएगा। पिछले दिनों जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया था। एडीएम नागरिक आपूर्ति, एडीएम वित्त एवं राजस्व, आबकारी कार्यालय, रिकॉर्ड रूम की स्थिति को देखकर डीएम ने नाजिर अजय शंकर श्रीवास्तव को निर्देश दिया था कि मरम्मत के लिए बजट का प्रस्ताव तैयार करें। नाजिर ने प्रस्ताव तैयार किया जिसे जिलाधिकारी की ओर से शासन को भेजा गया। दरअसल कलक्ट्रेट भवन काफी पुराना है। सालों पुराने इस भवन में कहीं छत से पानी टपकता है तो कहीं प्लास्टर उखड़ा है। अधिकांश जगह पर फाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.