3.25 करोड़ का संपत्तिकर बकाया, मानेसर में इमारत सील
गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम मानेसर ने संपत्तिकर नहीं भरने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में निगम की संपत्तिकर शाखा की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन करोड़ 25 लाख रुपये के संपत्तिकर डिफाल्टर की व्यावसायिक संपत्ति को मौके पर जाकर सील कर दिया। यह कार्रवाई आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 स्थित उप्पल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के एल टावर पर की गई है। नगर निगम मानेसर के आयुक्त के निर्देशानुसार टैक्स सहायक उदय सिंह जून के नेतृत्व में गठित टीम ने उक्त कमर्शियल संपत्ति को टैक्स न भरने की सूरत में सील किया। टैक्स विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से इस संपत्ति मालिक को बकाया टैक्स राशि जमा कराने के लिए कई बार कानूनी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार मोहलत दिए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.