मेरठ, मार्च 22 -- नगर निगम ने पल्लवपुरम स्थिुत मिलांज मॉल पर 3.19 करोड़ से अधिक के बकाया वसूली को लेकर कुर्की वारंट जारी कर दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर कुर्की वारंट का नोटिस मॉल पर चस्पा करा दिया है। यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया तो जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीएओ) शिव कुमार गौतम ने बताया कि मिलांज मॉल कई वर्ष से गृहकर के बकाये का भुगतान नहीं कर रहा है। अब मॉल पर 3,19,03,601 रुपये का बकाया हो गया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अधिनियम के तहत मिलांज मॉल का कुर्की वारंट जारी किया गया है। नगर निगम ने मॉल पर नोटिस चस्पा कर अंतिम चेतावनी दी है। अब जल्द ही कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।25 मार्च तक सुनी जाएंगी आपत्तियांनगर आयुक्त के निर्देश के तहत अब गृहकर के बिलों पर किसी को कोई आपत्ति हो तो 25 म...