3.17 करोड़ की योजना अधर में,प्यासे बीस हजार
फतेहपुर, जून 17 -- बहुआ। जलजीवन मिशन के तहत हर घर नल-हर घर जल परियोजना का काम अधर में होने के कारण बीस हजार लोगो को भीषण गर्मी में गला तर करने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मुत्तौर गांव में दो साल पूर्व योजना के तहत बोरिंग व बाउंड्री तो करवा दी गई। लेकिन पानी की टंकी न बनने के कारण पीने के पानी की समस्याएं खड़ी हो रही हैं। मुत्तौर गांव में जलजीवन मिशन के तहत दो साल पहले करीब 3.17 करोड़ की लागत से काम को शुरू करवाया गया था। काम शुरू होने पर ग्रामीणों को पेयजल की समस्या समाप्त होने की आस जागने पर खुशी जाहिर की थी। लेकिन ग्रामीणों को कच्छप गति से चलने वाले काम के बाद इसके बंद हो जाने से मायूषी ही हाथ लगी है। जिम्मेदारों द्वारा बोरिंग व बाउंड्री, नलकूप आदि का निर्माण करवाकर छोड़ दिया गया जबकि पानी की टंकी का निर्माण नहीं कराया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.