फतेहपुर, जून 20 -- फतेहपुर। पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर हुगली में आयोजित किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी कर दी है। जिले के 3.12 लाख किसानों के खातों में 62.32 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई गई। कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में किसान सम्मान निधि का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किश्त जारी करते ही जिले के 3.12 लाख किसानों को 62.32 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरित की गई। सम्मान निधि की धनराशि खातों में पहुंचते ही किसानों के चेहरों में खुशी छा गई। यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि के प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे बता दे कि ई-केवाईसी से अछूते किसान योजना का लाभ प...