3.10 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, सितम्बर 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। एसओजी और शाहगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात शाहगंज थाना क्षेत्र के गौरीशंकर के पास से कंटेनर वाहन में लदे 3.10 करोड़ के गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। कंटेनर वाहन से छह कुंतल 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा कंटेनर वाहन में लादकर उड़ीसा से मिर्जापुर ले जाया जा रहा था। तस्करों के पास से दो मोबाइल और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क में गुरुवार को वार्ता के दौरान इसका खुलासा किया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात शाहगंज पुलिस क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा ने टीम केसाथ राबर्ट्सगंज के जैत से कुछ पहले एक संदिग्ध कंटेनर को चेक करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.