खगडि़या, मार्च 10 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्लस टू स्कूल श्याम घरारी चार कमरे के भवन में दो स्कूल के आठ सौ से अधिक छात्र पढ़ते हंै। भवन विहीन प्राइमरी स्कूल परास को स्कूल संचालन के लिए विभाग ने प्लस टू स्कूल श्यामघरारी भवन के एक कमरे में स्कूल चलाने का निर्देश दिया गया। जिसमें सवा सौ से अधिक छात्र है। स्कूल की अपनी व्यवस्था है जो एक कमरे में सारी व्यवस्था संचालित कर रखा है। प्लस टू स्कूल में एक वर्ग से 12वीं कक्षा के छात्र दो कमरे में पढ़ाई करने पर मजबूर है। जिसमें आठ सौ छात्र बताए जाते हैं। बताया जाता है कि जिस समय यह स्कूल प्राइमरी स्कूल था उस समय जो भवन बना उसके बाद भवन नहीं बन पाया है। श्याम घरारी स्कूल को उत्क्रमित कर मिडिल स्कूल बना फिर हाईस्कूल व बाद में प्लस टू स्कूल का दर्जा मिला। इसके बाद भी भवन वहीं है। उक्त स्कूल बाढ़ पीड़ित क्षेत्र...