नई दिल्ली, जून 18 -- '3 इडियट्स' के सीक्वल का अपडेट आया है। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया कि वो और उनके राइटर अभिजात जोशी इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने '3 इडियट्स' में रैंचो, फरहान और राजू की कॉलेज लाइफ देखी थी। वहीं सीक्वल में वे उनकी आज जिंदगी देखेंगे और जानेंगे कि ये तीनों कहां हैं और क्या कर रहे हैं।सीक्वल में क्या दिखाया जाएगा? द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने साफ किया कि ये फिल्म कॉलेज लाइफ के बारे में बिल्कुल नहीं होगी। उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं और अभी काफी काम बाकी है। ये सीक्वल में 15-20 साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी और ऑडियंस को बताया जाएगा कि अब आगे इन तीनों किरदारों के साथ क्या होता है। ये कॉलेज या वैसी किसी च...